दशहरे के त्योहार पर देश भर में अलग-अलग जगह पर रावण के पुत्रों का दहन किया जाता है। रावण का पुतले का दहन दशहरे के दिन सूर्यास्त के बाद किया जाता है। लेकिन चंडीगढ़ में दशहरे से एक दिन पहले ही रावण कापुतला जला दिया गया। मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 30 का है, जहां कुछ शरारती तत्वों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर रावण के पुतले में आग लगा दी। चंडीगढ़ के सेक्टर 30 में आईबीआई कॉलोनी के पास रावण का पुतला लगाया गया था। रात करीब 12:00 कुछ शरारती तत्वों ने पुतले में आग लगा दी। आग भड़कने पर आसपास के लोगों में अपरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने फायर ब्रिगेड की जानकारी दी लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड थी तब तक पुतला जल चुका था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर पुतले को आग किसने लगाई। क्योंकि इस तरह से आग लगाने पर बड़ा हादसा भी हो सकता था।
Discover more from bharat Now Tv
Subscribe to get the latest posts sent to your email.