पंचकूला में इस बार 180 फुट ऊंचे रावण पुतले का दहन किया जाएगा।
यह ट्राई-सिटी का सबसे विशाल पुतला होगा।
इस बार आतिशबाजी का नजारा भी बेहद शानदार होगा।
तीनों पुतलों के दहन में 5000 पटाखों का इस्तेमाल होगा जो की बायो फ्रेंडली होंगे।
दशहरा उत्सव में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों का दहन रिमोट कंट्रोल से किया जाएगा।
पुतलों के मुंह से आग के गोले निकलेंगे।
पंचकूला में श्रीमाता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट दशहरा कमेटी और आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से संयुक्त तौर पर दशहरा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
दशहरा समारोह में लगभग 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
लगभग एक दशक बाद शालीमार ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाद तीनों पुतलों का एक साथ दहन किया जाएगा।
पिछले कुछ वर्षों से इस ग्राउंड में केवल रावण के पुतले का ही दहन किया जा रहा था, क्योंकि वह उत्तर भारत का सबसे ऊंचा रावण का पुतला होता था।
Discover more from bharat Now Tv
Subscribe to get the latest posts sent to your email.