आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कहा था कि आज कृत्रिम बारिश होगी कहीं नहीं हुई।
सौरभ भारद्वाज के मुताबिक फिर दावा किया गया कि दिल्ली सचिवालय के बाहर बारिश हुई है उसी का रिएलिटी चैक करने सौरभ भारद्वाज रात में ही दिल्ली सचिवालय गए। सड़क से लेकर दीवार, पेड़ पौधे सब चैक किए। वहां मौजूद लोगों से बात की लेकिन किसी ने भी बारिश की पुष्टि नहीं की बल्कि बारिश होने की बात से ही इंकार कर दिया।
सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि कुछ झूठों ने खबर उड़ाई गई कि दिल्ली सचिवालय पर हल्की बारिश हुई। उसका रियलिटी चेक देखिए बारिश नहीं थी। चूंकि वो भी दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके हैं और जानते हैं कि दिल्ली सचिवालय के ऊपर कई एंटी डस्ट और स्मॉग गन लगी हुई हैं तो संभवतः उनको ही चलाकर बारिश की बात फैलाई गई।