IPS अधिकारी वाई पूरण कुमार की सुसाइड मामले पर चंडीगढ़ पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस थाना-11, चंडीगढ़ को आज दोपहर लगभग 1:30 बजे मकान नंबर 116, सेक्टर 11, चंडीगढ़ से आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना 11 की पुलिस टीम तथा चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मृतक की पहचान वाई. पूरन कुमार, आईपीएस (2001 बैच), हरियाणा कैडर के रूप में हुई है। मृतक का शव घर के बेसमेंट के एक कमरे में गोली लगने की अवस्था में पाया गया।
घटनास्थल पर CFSL (सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को बुलाया गया। पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाई गई। भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को CFSL टीम द्वारा जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त किया गया है। मौके से एक ‘वसीयत’ (Will) और एक ‘अंतिम पत्र’ (Final Note) भी बरामद कर जब्त किए गए हैं, साथ ही अन्य सामग्रियाँ भी ज़ब्त की गई हैं।
मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। मृतक की पत्नी अपनी आधिकारिक यात्रा से 8 अक्टूबर को लौटने की संभावना है, जिसके उपरांत डॉक्टरों की एक बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।
चंडीगढ़ पुलिस द्वारा दी गई जानकारी
Discover more from bharat Now Tv
Subscribe to get the latest posts sent to your email.