हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि छठ पूजा के पावन अवसर पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा से बिहार तक विशेष एसी बस सेवाएं शुरू की गई हैं।
विज ने कहा कि “हमें बिहार सरकार से एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें कहा गया था कि हरियाणा में कामकाजी बिहार के लोग छठ पूजा पर बड़ी संख्या में अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं। इस मांग को ध्यान में रखते हुए बिहार के लिए विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया, और यह सेवा अब शुरू की गई है।”
परिवहन मंत्री ने कहा कि “हरियाणा से बिहार का रूट लंबा होने के कारण एसी बसें चलाई गई हैं, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान पूरी सुविधा और आराम मिल सके। हमारा उद्देश्य है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित, समय पर और सुखद यात्रा करते हुए अपने परिवार के साथ छठ पर्व मना सकें।”
उल्लेखनीय है कि ये बसें अंबाला से पूर्णिया सायं 4 बजे, अंबाला से पूर्णिया सायं 4.30 बजे और अंबाला से मधुबनी सायं 5 बजे रवाना होंगी।
इसी प्रकार, पानीपत से मधुबनी के लिए दोपहर 12 बजे, दोपहर 3 बजे और सायं 5 बजे रवाना होंगी।
ऐसे ही, गुरूग्राम के राजीव चौक से बेगूसराय के लिए सायं 5 बजे, गुरूग्राम से पटना के लिए सायं 6 बजे और गुरूग्राम से गया जी के लिए सायं 7 बजे रवाना होगी।
छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिहार के गया , मधुबनी, पटना, पूर्णीया के लिए विशेष बसें चलाई की जा रही हैं। कुल 14 बसें टर्न-वाइ) चलाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके।
Discover more from bharat Now Tv
Subscribe to get the latest posts sent to your email.