मशहूर पंजाबी गायक बागी को पठानकोट में एक शो के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सिंगर का शो के निजी कॉलेज में था। कॉलेज प्रशासन ने सिंगर बागी को एक शो के लिए बुलाया गया था। सिंगल बागी जैसे ही शो के लिए कॉलेज पहुंचे तभी एक हिंदू संगठण के लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया।
इन लोगों का कहा था कि गायक ने अपने गानों में हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया है। जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विरोध कर रहे लोग गायक तक पहुंचना चाहते हैं। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहां जाने से रोक दिया।
हालांकि, कॉलेज के बाहर पहले से बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी और पुलिस ने संगठन के सदस्यों को बागी तक पहुंचने से रोक दिया। कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के सदस्य जमा हो गए, जिससे बागी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। विरोध प्रदर्शन का कारण बताया गया कि बागी के गीतों में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया और संगठन की भावनाओं को ठेस पहुंची।
हिंदू संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि गायक बागी ने हिंदू देवी देवताओं जैसे शनि देव महाराज और यमराज जी के बारे में अपने गीतों में विवादित टिप्पणियां की है। लोगों ने कहा कि जब तक गायक माफी नहीं मांगेगा तब तो उसका शो नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया गया।